फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: दिल्ली-राजस्थान के बीच आज होगा मुकाबला, कब-कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Fri, 24 Sep 2021 02:42 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखना चाहेगी। अंकतालिका में दिल्ली शीर्ष पर है जबकि राजस्थान की टीम पांचवें स्थान पर है। 
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण में आज (25 सितंबर) को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान की टीम के लिए काफी अहम है जिसे जीतकर वह प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखना चाहेगी। मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। वहीं अगर दिल्ली की बात की जाए तो वह शीर्ष पर बरकरार है। आईपीएल के दूसरे सत्र में दोनों टीमों ने अपने शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर कल खेले जाने मैच में दोनों टीमों के दरम्यान दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद है। आइए आपको बतातै हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। 

विज्ञापन

कब खेला जाएगा दिल्ली और राजस्थान के बीच मुकाबला?

आईपीएल का 36वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 25 सितंबर (शनिवार) को खेला जाएगा। 

कितने बजे शुरू होगा मैच? 

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3.30 बजे से शुरू होगा। 

कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स बीच मुकाबला?

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मैच शेख जायद स्टेडियम अबू धाबी में खेला जाएगा। 

कहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण?

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर आठ अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे छह क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मैच की लाइव अपडेट्स और पल-पल की जानकारी अमर उजाला.कॉम पर भी पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स:

ऋषभ पंत (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, अवेश खान, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, बेन ड्वारशुईस, एनरिक नॉर्टजे, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, लुकमान हुसैन मेरीवाला, कुलजंत खेजरोलिया, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद

राजस्थान रॉयल्स:

संजू सैमसन, आकाश सिंह, अनुज रावत, केसी करियप्पा, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, यशस्वी जायसवाल, कार्तिक त्यागी, इविन लुइस, लियम लिविंग्सटोन, महिलपाल लोमरोर, मयंक मरकांडे, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, मुस्तफिजुर रहमान, रेयान प्राग, 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें