टीम ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'भुवनेश्वर कुमार चोट के कारण ड्रीम 11 आईपीएल 2020 से बाहर हो गए हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। सत्र के बाकी बचे मैचों के लिए भुवनेश्वर की जगह टीम में पृथ्वी राज यारा शामिल होंगे।'
आंध्र प्रदेश के 22 वर्षीय पृथ्वी राज ने प्रथम श्रेणी के 11 मैचों में 39 विकेट लिए है। वह यूएई में जल्द ही टीम से जुड़ेगे। पृथ्वी राज पिछले साल आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके है, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में दो ओवर में 28 रन दिए थे और अपने डेब्यू मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान वार्नर को क्लीन बोल्ड किया था।