फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: वापसी को बेकरार सुनील नरेन, एक्शन विवाद के बाद कार्ल क्रो बना रहे नई रणनीति

Thu, 15 Oct 2020 04:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुनील नरेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सुनील नरेन का गेंदबाजी एक्शन एकबार फिर विवादों में है। इस मुश्किल से निकलने के लिए नरेन फिर से कार्ल क्रो की मदद ले रहे हैं। दरअसल, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आखिरी ओवर में केकेआर को जीत दिलाने के बाद इस कैरेबियाई स्पिनर का एक्शन रिपोर्ट किया गया था। चेतावनी सूची में नाम आने के बाद अब अगर टूर्नामेंट में उन्हें फिर से रिपोर्ट किया जाता है तो वह आगे गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले 2015 में आईसीसी ने इस 32 वर्षीय स्पिनर को संदिग्ध एक्शन के कारण गेंदबाजी करने से रोक दिया था। एक्शन में सुधार करने के बाद 2016 के बाद उन्हें सभी प्रारूपों में गेंदबाजी करने की अनुमति दे दी गई थी। तब केकेआर के स्पिन गेंदबाजी कोच कार्ल क्रो ने ही सुनील नरेन के एक्शन में बदलाव लाने में काफी मदद की थी। इंग्लैंड के लिए एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले लीसेस्टरशर के पूर्व ऑफ-स्पिनर क्रो पिछले कुछ दिनों से लगातार नरेन के साथ मेहनत कर रहे हैं।

नेट्स में अभ्यास करने के साथ-साथ बायोमैकेनिकल तकनीक का इस्तेमाल कर क्रो और नरेन अपने मिशन में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट किए जाने के बाद आरसीबी के खिलाफ हुए अगले मैच में नरेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। दो बार की चैंपियन टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि, 'यह फ्रेंचाइजी के लिए हैरानी भरा है विशेषकर तब जबकि वह 2012 से आईपीएल में 115 मैच और 2015 में आईपीएल सत्र के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किए जाने के बाद 68 मैच खेल चुके हैं। हमें उम्मीद है कि इसका जल्द ही उचित समाधान निकाला जाएगा। हम इस मामले के जल्द समाधान के लिए आईपीएल से मिल रहे सहयोग की सराहना करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें