फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी मामला : आरोपियों का दाऊद की डी-कंपनी से कनेक्शन, भाजपा ने मांगा सीएम का इस्तीफा

Thu, 15 Oct 2020 04:01 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम - फोटो : File
विज्ञापन

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को बताया कि एनआईए ने कहा है कि केरल सोने की तस्करी के आरोपियों का दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी से कनेक्शन है। यह एक गंभीर मसला है। मुझे यकीन है कि एनआईए और गृह मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कार्रवाई करेगा कि आरोपियों के खिलाफ यूएपीए आरोपों की पुष्टि की जाए।

विज्ञापन


भाजपा ने मांगा सीएम का इस्तीफा
विदेश राज्य मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इस मामले में शामिल लोगों के साथ जोड़ा गया है। इसलिए स्वाभाविक रूप से उन्हें सरकार के भीतर शक्तिशाली लोगों से संरक्षण प्राप्त हुआ। यही कारण है कि केरल भाजपा ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
 
स्पेशल एनआई कोर्ट ने 10 आरोपियों को दी जमानत
हालांकि, इस मामले में गुरुवार को एनआईए की विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को जमानत दे दी। वहीं, तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। बता दें कि केरल सोना तस्करी मामले की प्रमुख आरोपित स्वप्ना सुरेश को धन शोधन मामले में जमानत मिल गई है। वह अभी जेल में ही रहेगी, क्योंकि सोना तस्करी से संबंधित अन्य मामलों में भी उसे गिरफ्तार किया गया है। एनआइए ने उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम का भी प्रयोग किया है।
विज्ञापन

 
 

भाजपा ने बोला हमला
वहीं, केरल के भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा है कि डी कंपनी और आईएसआईएस के साथ सोने की तस्करी मामले में आरोपियों के संबंध मिले हैं। वहीं, राज्य सरकार इन तस्करों को बचाने में लगी हुई है। सीएम ने अपना नैतिक अधिकार खो दिया है, इसलिए हम मांग करते हैं कि वह तुरंत इस्तीफा दे दें।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें