रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। पेसर मोहम्मद सिराज को बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान की जगह अंतिम-11 में शामिल किया हया है। यानी आज विराट सेना एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरी है।
- बल्लेबाज: आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहलीविकेटकीपर: एबी डिविलियर्स
- ऑलराउंडर: क्रिस मॉरिस और शिवम दुबे
- गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना, मोहम्मद सिराज
गेंदबाजी एक्शन रिपोर्ट होने के बाद सुनील नरेन आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। कैरेबियाई ऑलराउंडर की जगह इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज टॉम बैंटन आज अपना डेब्यू कर रहे हैं। बैंटन बड़े शॉट्स के लिए पहचाने जाते हैं।
- बल्लेबाज: राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयॉन मॉर्गन, टॉम बैंटन
- विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक
- ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल
- गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, पैट कमिंस और कमलेश नागरकोटी