फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के एक और राउंड की कोरोना रिपोर्ट आने के साथ ही तय हो जाएगा कार्यक्रम

Wed, 02 Sep 2020 06:16 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ड्रीम 11 आईपीएल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आईपीएल के आयोजन में महज ढाई सप्ताह का समय शेष रह गया है, लेकिन अब तक आयोजकों ने टूर्नामेंट के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। आईपीएल का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित करने के लिए फ्रेंचाइजी भी बीसीसीआई पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन बोर्ड कार्यक्रम घोषित करने से पहले हर तरह की दिक्कत से निपटना चाहता है, जिससे आगे उसे कार्यक्रम में किसी तरह का परिवर्तन करने की परेशानी न उठानी पड़े।

विज्ञापन


बिना एकांतवास के दुबई, अबुधाबी और शारजाह में आईपीएल टीमों के प्रवेश को मंजूरी मिलने से बीसीसीआई की एक सबसे बड़ी मुसीबत दूर हो गई है। दूसरा बोर्ड चाहता है कि कार्यक्रम घोषित करने से पहले टूर्नामेंट से जुड़े सभी क्रिकेटरों, सपोर्ट स्टाफ और अधिकारियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ जाए। सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के एक राउंड की कोरोना रिपोर्ट आनी बाकी रह गई है। इसके आते ही कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।

पूरे आईपीएल में 20 हजार कोरोना टेस्ट
कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट को लेकर बोर्ड गंभीर है। सीएसके के 13 सदस्यों की पॉजिटिव रिपोर्ट ने उसकी नींद उड़ा दी थी। बोर्ड की ओर से पूरे टूर्नामेंट में 20 हजार कोविड टेस्ट कराने का लक्ष्य रखा गया है। एकांतवास में क्रिकेटरों का पहले, तीसरे और छठे दिन टेस्ट कराया गया। 
विज्ञापन


परीक्षण पर खर्च होंगे 10 करोड़
सीएसके को छोड़ सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है, लेकिन कोविड टेस्टों का सिलसिला आईपीएल के दौरान भी चलता रहेगा। इन टेस्टों पर 10 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है। वहीं बोर्ड को अब टीमों के बिना एकांतवास का समय बिताए अबुधाबी, शारजाह और दुबई में प्रवेश की अनुमति मिल गई है। अब टीमें इन तीनों शहरों में बिना किसी रोकटोक के आना जाना कर सकेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें