फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Capitals Full Schedule: 20 तारीख को KXIP के खिलाफ पहला मैच खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स

Tue, 08 Sep 2020 07:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : ट्विटर हैंडल @DelhiCapitals
विज्ञापन

अपने पहले आईपीएल टाइटल की तलाश में युवा कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन की शुरुआत किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ करेगी। 20 सितंबर को यह मैच दुबई में खेला जाएगा। ड्रीम 11 जैसे नए टाइटल स्पॉन्सर के बैनर तले यूएई में होने वाले 13वें सीजन का पूरा शेड्यूल रविवार यानी 6 सितंबर को रीलिज किया गया।

विज्ञापन


कोरोना काल में बायो सिक्योरिटी बबल के बीच दिल्ली कैपिटल्स यह मैच अपने बेस दुबई में ही खेलेगी। 53 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का आगाज 19 सितंबर को होगा तो फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। शाम के मैच हमेशा की तरह आठ बजे की बजाय पहली बार साढ़े सात बजे से शुरू होंगे। इस बार 10 डबर हेडर होंगे, जिसकी टाइमिंग 3:30 बजे रखी गई है।

दिल्ली अपने सात मैच दुबई में खेलेगा, चार मैच के लिए उसे अबुधाबी जाना पड़ेगा तो तीन मैच शारजाह में होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल

तारीख समय जगह विरोधी
20 सितंबर 7:30 PM दुबई KXIP
25 सितंबर 7:30 PM दुबई CSK
29 सितंबर 7:30 PM अबुधाबी SRH
3 अक्तूबर 7:30 PM शारजाह KKR
5 अक्तूबर 7:30 PM दुबई RCB
9 अक्तूबर 7:30 PM शारजाह RR
11 अक्तूबर 7:30 PM अबुधाबी MI
14 अक्तूबर 7:30 PM दुबई RR
17 अक्तूबर 7:30 PM शारजाह CSK
20 अक्तूबर 7:30 PM दुबई KXIP
24 अक्तूबर 3:30 PM अबुधाबी KKR
27 अक्तूबर 7:30 PM दुबई SRH
31 अक्तूबर 3:30 PM दुबई MI
2 नवंबर 7:30 PM अबुधाबी RCB
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, मार्कस स्टोनिस, संदीप लामिछाने, इशांत शर्मा, शिमरोन हेटमेयर, कीमो पॉल, डेनियल सैम्स, एलेक्स कैरी, एनरिच नॉर्टजे, अमित मिश्रा, हर्षल पटेल मोहित शर्मा, अक्षर पटेल, आवेश खान, ललित यादव, तुषार देशपांडे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें