इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स (पुरानी फ्रैंचाइजी) ने RCB को 2010 में 37 रन से हराया था।
DC के लिए पहले मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी अर्धशतक (26 गेंदों में 53 रन) जमाया तो बाद में कागिसो रबाडा ने चार ओवर में महज 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 196/4 का बड़ा स्कोर रखा, जिसके जवाब में आरसीबी सिर्फ 137/9 ही बना पाई।
एनरिच नॉर्टजे क्या इसी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच खत्म कर सकते हैं। क्रीज पर मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी जैसे बल्लेबाज
अपने चार ओवर के स्पैल में इस दक्षिण अफ्रीकी पेसर ने महज 24 रन देकर चार विकेट झटके, जिसमें विराट कोहली, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और इसुरु उडाना जैसे विकेट शामिल है।
पहली गेंद पर शिवम दुबे को बोल्ड करने के बाद तीसरी गेंद पर इसरु उडाना को कप्तान श्रेयर अय्यर के हाथों लपकवाया
यहां से आरसीबी सिर्फ अपने हार के अंतर को कम करना चाहेगी
अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत के लिए 24 गेंदों में 82 रन की दरकार
अश्विन ने अपने चार ओवर का कोटा पूरा किया। 26 रन देकर एक अहम विकेट भी लिया। 15 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 105/5 वाशिंगटन सुंदर (8) और शिवम दुबे (9)
कागिसो रबाडा ने दिल्ली को उसका सबसे बड़ा विकेट दिलवाया। 38 गेंदों में 43 रन बना चुके विराट कोहली 13.3 ओवर में विकेट के पीछे ऋषभ पंत द्वारा लपके गए। ओवर से छह रन भी आए। 36 गेंदों में 100 रन चाहिए। 14 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 97/5 वाशिंगटन सुंदर (7) और शिवम दुबे (2)
दिल्ली की मैच पर पकड़ मजबूत, विराट से उम्मीद
हर्षल पटेल के इस ओवर में 7 रन आए। 11 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 70/3 विराट कोहली (29) 22 मोईन अली (9)
10 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 63/3 विराट कोहली (23) 22 मोईन अली (9)
नौ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 61/3 विराट कोहली (18) 22 मोईन अली (8)
आठ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 54/3 विराट कोहली (18) और मोईन अली (6)
सात ओवर के बाद RCB का स्कोर: 49/3 विराट कोहली (14) और मोईन अली (5)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुश्किलों में घिर चुकी है। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर नॉर्टजे ने अपनी तूफानी गति से डीविलियर्स को उलझाया और शिखर धवन ने हवाई कैच लपका। छह ओवर के बाद RCB का स्कोर: 43/3 विराट कोहली (6) और मोईन अली (0)
हर्षल पटेल के इस ओवर से 11 रन आए। पांच ओवर के बाद RCB का स्कोर: 38/2 विराट कोहली (6)
रवि अश्विन ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर यह झटका दिया। पडीक्कल ने चार रन बनाए। तीन ओवर के बाद RCB का स्कोर: 20/1 आरोन फिंच (13)
यह ओवर एनरिच नॉर्टजे लेकर आए थे। दो ओवर के बाद RCB का स्कोर: 15/0 आरोन फिंच (9) और देवदत्त पडीक्कल (3)
1 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 5/0 आरोन फिंच (2) और देवदत्त पड्डीकल (2)
देवदत्त पडीक्कल और आरोन फिंच क्रीज पर पहुंचे। कागिसो रबाडा फेंक रहे पहला ओवर
25 गेंदों में 37 रन बनाकर ऋषभ पंत आउट। ओवर से 13 रन आए। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 184/4 शिमरोन हेटमेयर (1) और मार्कस स्टोइनिस (52)
अब दो ओवर का खेल शेष। 18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 171/3 ऋषभ पंत (31) और मार्कस स्टोइनिस (48)
16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 161/3 ऋषभ पंत (25) और मार्कस स्टोइनिस (46)
16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 143/3 ऋषभ पंत (14) और मार्कस स्टोइनिस (39)
15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 134/3 ऋषभ पंत (13) और मार्कस स्टोइनिस (31)
मोईन अली की इस ओवर में पिटाई हो गई। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 117/3 ऋषभ पंत (13) और मार्कस स्टोइनिस (16)
13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 102/3 ऋषभ पंत (11) और मार्कस स्टोइनिस (5)
सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे मोईन अली ने पहले ही ओवर में अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। डीप मिडविकेट पर देवदत्त पडीक्कल ने एक बेहतरीन बाउंड्री कैच लिया। श्रेयस अय्यर 13 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। ओवर से विकेट के साथ सिर्फ चार रन आए। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 92/3 ऋषभ पंत (5) और मार्कस स्टोइनिस (1)
11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 88/2 श्रेयस अय्यर (10) और ऋषभ पंत (3)
अब यहां से दोनों बल्लेबाजों को एक अच्छी साझेदारी करनी होगी। श्रेयस अय्यर (8) और ऋषभ पंत (2)
28 गेंदों में 32 रन बनाकर शिखर धवन आउट
नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 78/1 शिखर धवन (29) और श्रेयस अय्यर (6)
सुंदर ने अपने आखिरी ओवर में 3 रन दिए। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 75/1 शिखर धवन (27) और श्रेयस अय्यर (5)
वाशिंगटन सुंदर ने अपने तीसरे ओवर में 10 रन दिए। चौथी गेंद में पृथ्वी शॉ ने चौका मारा। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 63/0 पृथ्वी शॉ (42) और शिखर धवन (20)
युजवेंद्र चहल की पहले ओवर में जमकर धुनाई। पृथ्वी शॉ ने एक चौके, एक छक्का मारा तो फिर धवन ने भी एक चौका लगाया। ओवर से 18 रन। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 53/0 पृथ्वी शॉ (33) और शिखर धवन (19)
वाशिंगटन सुंदर ने अपने दूसरे और टीम के चौथे ओवर में सिर्फ चार रन दिए। चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 35/0 पृथ्वी शॉ (22) और शिखर धवन (12)
वाशिंगटन सुंदर का जबरदस्त ओवर। दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 17/0 पृथ्वी शॉ (13) और शिखर धवन (3)
पृथ्वी शॉ ने उडाना की तीसरी और अंतिम दो गेंदों में जानदार चौके मारे। एक ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 14/0 पृथ्वी शॉ (12) और शिखर धवन (1)
आकर्षक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और उनके अनुभवी जोड़ीदार शिखर धवन दोनों मोर्चा संभाल चुके हैं। गेंद श्रीलंकाई पेसर इसरु उडाना के हाथों में
केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में अंगुली में चोट लगने के बाद अमित मिश्रा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए, इस वजह से आज दिल्ली की टीम में एक बदलाव हुआ है। अमित मिश्रा की जगह अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए हैं।
स्पिनर एडम जंपा का पेट खराब है, इस वजह से टीम संयोजन में दो बदलाव करने पड़े। मोईन अली बतौर ऑलराउंडर आए हैं। गुरकीरत सिंह मान की जगह पेसर मोहम्मद सिराज टूर्नामेंट का पहला मैच खेल रहे हैं।
दुबई में खेले जा रहे इस मैच में श्रेयस अय्यर की टीम दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करेगी
63.5 की औसत से सर्वाधिक 8 फिप्टी दिल्ली के खिलाफ