रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की चोट से झटका लगा है। चेन्नई के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में उनके दाएं हाथ के अंगूठे पर चोट लगी थी जिसमें पांच टांके आए हैं।
टीम के फिजियो इवान ने कहा है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह कब तक पूरी तरह अगले मैच के लिए फिट हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि चार साल पहले विराट के हाथ पर चोट लगी थी तब हमने टांके लगाए थे और विराट ने शतक किया था लेकिन आप दो चोटों की तुलना नहीं कर सकते। वैसे भी सैनी की चोट उनके बॉलिंग करने वाले हाथ पर लगी है तो उस पर दबाव पड़ेगा। उधर सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नवदीप सैनी का चयन किया गया है और उन्हें तीनों फॉर्मेट के लिए चुना गया है।