फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा- महबूबा मुफ्ती को परिवार के साथ पाक चले जाना चाहिए

Tue, 27 Oct 2020 08:10 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने महबूबा मुफ्ती के हालिया बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्हें सपरिवार पाकिस्तान चले जाने की सलाह दी है। हाल ही में महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 पर एक बयान जारी किया था, जिसपर नाराजगी जताते हुए नितिन पटेल ने कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भारत और उसके कानून पसंद नहीं तो उन्हें सपरिवार पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

विज्ञापन



वडोदरा के कुराली गांव में उपचुनाव के लिए एक सभा को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की सुरक्षा के लिए नागरिकता संशोधन कानून लाए और उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त किया।

उन्होंने कहा कि महबूबा पिछले दो दिन से अनर्गल बयान दे रही हैं। उन्हें हवाई टिकट खरीदने चाहिए और अपने परिवार के साथ कराची चले जाना चाहिए। सभी के लिए यह ठीक होगा। उन्होंने कहा कि अगर वह चाहें तो करजन तालुका की जनता उन्हें हवाई टिकट खरीदने के लिए पैसे भेज देगी।
विज्ञापन


पटेल ने कहा कि जिन्हें भारत पसंद नहीं है या सरकार की ओर से बनाए गए सीएए जैसे कानून या अनुच्छेद 370 का समाप्त करना पसंद नहीं हैं? उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। नितिन पटेल ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर कटाक्ष करते हुए ऐसा कहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें