फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: एक ओवर में दो विकेट लेने के बाद अश्विन हुए चोटिल, अगला मैच खेलने पर अय्यर ने कही ये बात

Mon, 21 Sep 2020 05:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आर अश्विन का कंधा चोटिल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस बार का आईपीएल खेलने उतरे अश्विन को एक ओवर की गेंदबाजी के बाद ही मैच से बाहर होना पड़ा। टीम इंडिया के अनुभवी आफ स्पिनर ने एक ओवर में दो विकेट झटके और फिर गेंद पकड़ने के चक्कर में अपने कंधे को चोटिल कर बैठे। रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए लेकिन इसी ओवर की आखिर गेंद पर उनके कंधे पर चोट लग गई और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन




अश्विन को पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी पर लगाया गया। उन्होंने करुण नायर और निकोलस पूरण को आउट किया लेकिन अंतिम गेंद पर एक रन रोकने के प्रयास में वह डाइव लगा बैठे और चोटिल हो गए। अश्विन दर्द से परेशान थे और वह दिल्ली के फिजियो पैट्रिक फरहार्ड के साथ के मैदान से बाहर चले गए। कंधे की चोट गंभीर होने पर उन्हें टूर्नामेंट से भी बाहर होना पड़ सकता है। 
 

हालांकि टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने संकेत दिए हैं कि वह अगले मैच में खेल सकते हैं। मैच के बाद अय्यर ने कहा, ‘अश्विन ने कहा कि वह अगले मैच तक फिट हो जाएगा लेकिन आखिर में फैसला फिजियो को करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लीग के दूसरे मुकाबले में सुपर ओवर से मैच का परिणाम निकला, जिसमें दिल्ली की टीम ने रोमांचक तरीके से जीत हासिल की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें