तेलंगाना के कोमाराम भीम जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। घटना शनिवार रात उस समय हुई जब पुलिस महाराष्ट्र से लगी सीमा पर जंगलों में तलाशी अभियान चला रही थी। टीम में स्पेशल फोर्स के सदस्य भी शामिल थे। जिले के एसपी वी सत्यनारायण ने रविवार को बताया, नक्सलियों की खबर मिलने के बाद पुलिस पार्टियां जंगल में सर्च अभियान चला रही थी।
इस दौरान नक्सलियों के एक समूह ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली वहां से भाग गए। पूरी रात तलाशी अभियान के बाद रविवार सुबह दो नक्सलियों के शव बरामद हुए। मौके से दो हथियार और कुछ नक्सल साहित्य मिला है। मारे गए नक्सलियों की फिलहाल पहचान नहीं हुई है।