फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस टीम के लिए खेला IPL, अब उसी के साथ बतौर अभ्यास गेंदबाज जुड़ेगा यह खिलाड़ी

Fri, 21 Aug 2020 05:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social Media
विज्ञापन

अंडर-19 विश्व कप और पहले आईपीएल में अपनी स्विंग गेंदबाजी की छाप छोड़ने के 13 साल बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान नेट गेंदबाज के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ यूएई जाएंगे। दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस और केकेआर के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके सांगवान के साथ पवन सुयाल भी नेट गेंदबाजों की सूची में हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के हरफनमौला प्रांशु विजयरन, रेलवे के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष त्यागी और दो नए चेहरे बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर रजत गोयल और तेज गेंदबाज बॉबी यादव भी दिल्ली टीम के अभ्यास गेंदबाज होंगे।

डीडीसीए के एक अधिकारी ने बताया, 'सांगवान और सुयाल अभ्यास गेंदबाज के तौर पर जा रहे हैं। प्रंशु और हर्ष भी साथ जाएंगे। हर्ष अंडर 19 दिनों से दिल्ली से लिए खेल रहा है। रजत स्थानीय क्लब क्रिकेटर है जबकि बॉबी उत्तर प्रदेश से है।'
विज्ञापन


विराट कोहली की कप्तानी में 2008 अंडर 19 विश्व कप जीतने वाले सांगवान पर 2013 में डोप टेस्ट में नाकाम रहने के बाद बीसीसीआई द्वारा प्रतिबंध लगाया गया था, वह बोर्ड का प्रतिबंध झेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें