फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: विराट की टीम में दो बदलाव, राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI में कोई छेड़छाड़ नहीं

Sat, 17 Oct 2020 03:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आईपीएल के 13वें सीजन में शनिवार के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। आरसीबी का भी यह नौवां मुकाबला है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हारकर दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उतरी है। अंकतालिका की अगर बात करें तो आरसीबी 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खाते में केवल छह अंक हैं और वह अंकतालिका में सातवें पायदान पर है। आज के मैच में कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?

विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स

स्टीव स्मिथ की कप्तानी में इस टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन आगे जाकर जीत की लय बरकरार नहीं रख सकी। तीन लगातार हार के बाद टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की और फिर पिछला मैच दिल्ली के खिलाफ हार गई। बेन स्टोक्स के आने से टीम निश्चित ही मजबूत हुई है लेकिन बटलर और स्टोक्स की सलामी जोड़ी को पिच पर टिककर खेलना होगा। आज के मैच में रॉयल्स ने कोई बदलाव नहीं किया है, उन्हीं 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जिन्हें पिछले मैच में मौका दिया गया था।
 
  • बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा
  • विकेटकीपर: जोस बटलर
  • ऑलराउंडर: बेन स्टोक्स, रियान पराग, राहुल तेवतिया
  • गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी

आरसीबी की प्लेइंग XI

टीम के कप्तान विराट कोहली भी फॉर्म में हैं। पिछले मैच में उन्होंने 48 रन की पारी खेली थी। राजस्थान के खिलाफ कोहली डीविलियर्स को आगे बल्लेबाजी करने के लिए बुला सकते हैं। इस मैच में दो बदलाव भी किए गए हैं। पेसर मोहम्मद सिराज की जगह बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान को मौका दिया गया है तो ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह हरफनमौला खिलाड़ी शहबाज अहमद आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।
  • बल्लेबाज: आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली, गुरकीरत सिंह मान
  • विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
  • ऑलराउंडर: वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, शहबाज अहमद
  • गेंदबाज: इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें