नए कलर वेरिएंट्स वाली Pulsar NS और RS सीरीज की मोटरसाइकिलें 23 अक्तूबर 2020 से बजाज की सभी आधिकारिक डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगी। खास बात यह है कि कंपनी ने इन मोटरसाइकिलों के नए कलर वेरिएंट्स को ठीक त्योहारों से पहले लॉन्च किया है, जिनसे इनकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके।
इसमें 160.3 सीसी, ऑयल कूलड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व DTS-i, BS6 इंजन दिया गया है, जो 9000 आरपीएम पर 17.2 PS की मैक्सिमम पावर और 7250 आरपीएम पर 14.6Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
Bajaj Pulsar NS 160 भारतीय बाजार में चार नए कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,08,589 रुपये है।
इसमें 199.5 सीसी, लिक्विड कूलड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व DTS-i, BS6 इंजन दिया गया है, जो 9,750 आरपीएम पर 18.7 PS की मैक्सिमम पावर और 8000 आरपीएम पर 18.7 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
Bajaj Pulsar NS 200 भारतीय बाजार में चार नए कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं।
Bajaj Pulsar NS 200 की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,31,219 रुपये है। जबकि, इसके डुअल चैनल एबीएस वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,52,179 रुपये है।
Bajaj Pulsar RS 200 में 199.5cc लिक्विड कूल, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 24bhp पावर और 18.7Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आता है।
Bajaj Pulsar NS 200 भारतीय बाजार में तीन नए कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं।