श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करके पांच में से चार मैच जीते हैं।
- बल्लेबाज: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमेयर
- विकेटकीपर: ऋषभ पंत
- ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, हर्षल पटेल
- गेंदबाज: आर अश्विन, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे
पिछले मैच में हार के बाद राजस्थान की टीम में दो बदलाव हुए हैं। टॉम करन के स्थान पर एंड्र्यू टाई इस सीजन में राजस्थान के लिए डेब्यू करेंगे। बेन स्टोक्स जरूर टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन अगले मैच से एक्शन में दिखेंगे। दूसरे बदलाव के रूप में अंकित राजपूत की जगह वरुण एरोन को मौका मिला है।
- बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, एंड्र्यू टाई
- विकेटकीपर: जोस बटलर
- ऑलराउंडर: महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया
- गेंदबाज: श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी और वरुण एरोन