फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुंबई इंडियंस ने भी युवराज सिंह को निकाला, क्या खत्म हो गया IPL करियर

Fri, 15 Nov 2019 06:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक और चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले 12 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। इनमें सबसे बड़ा नाम युवराज सिंह का है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मुंबई इंडियंस
युवराज के अलावा मुंबई ने एविन लुईस, एडम मिल्ने, जेसन बेहरनडॉर्फ, बरिंद सरान, बेन कटिंग और पंकज जायसवाल को भी टीम से बाहर कर दिया है। पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब से बाहर किए गए युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया था। मुंबई ने नीलामी में एक करोड़ रुपये की बेस प्राइस में खरीदा था। 
विज्ञापन

3 of 5
yuvraj singh
पिछले साल आईपीएल में युवराज सिंह का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। चार मैचों में केवल 98 रन बनाने वाले युवराज उम्मीद के मुताबिक प्रददर्शन नहीं कर पाए। हालांकि, युवराज ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 

4 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : social media
बता दें कि मुंबई इंडियंस के पास अब 13.05 करोड़ रुपये का पर्स है। उसके पास कुल 7 खिलाड़ियों की जगह बची है। साथ ही दो विदेशी क्रिकेटर्स को लेने की जगह भी बची है। इस रकम से मुंबई अगले महीने होने वाली नीलामी में नए चेहरों पर दांव लगा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई इंडियंस
बाहर किए गए खिलाड़ी
एविन लुईस, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडोर्फ, बेयूरन हेंड्रिक, बेन कटिंग, युवराज सिंह, मयंक मार्कंडे (ट्रेडेड आउट), बरिंदर शरण, रसिख सलाम, पंकज जसवाल, सिद्धेश लाड (ट्रेडेड आउट), अल्जारी जोसेफ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें