फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: धोनी की CSK में कई बदलाव, फिर से चैंपियन बनने के लिए कई दिग्गजों की छुट्टी

Fri, 15 Nov 2019 06:11 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सीएसके
इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले पांच खिलाड़ियों को ट्रेड विंडो के तहत बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सीएसके ने अपनी टीम से ज्यादातर युवाओं को ही बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

2 of 4
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : पीटीआई
सीएसके ने टि्वटर पर पोस्ट कर बाहर किए गए खिलाड़ियों की जानकारी दी। इसके तहत इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स, ऑलराउंडर डेविड विली, युवा भारतीय बल्लेबाज ध्रुव शौरी, चैतन्य बिश्नोई और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को सीएसके ने टीम से बाहर कर दिया। डेविड विली ने निजी कारणों से 2019 के आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया था। 
विज्ञापन

3 of 4
चेन्नई
जिन पांच खिलाड़ियों को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रिलीज किया है। उन्हें पिछले दो सीजन में बहुत कम खेलने का मौका मिला था। डेविड विली अधिकतर समय चोटिल होकर टीम से बाहर ही रहे थे। जबकि मोहित शर्मा चोटिल हैं। जिसके कारण उन्हें बाहर करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

4 of 4
csk
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले अपने पर्स में 12 करोड़ रुपये की रकम चाहती है। पांच खिलाड़ियों को रिलीज करने से उसके पास इतनी रकम आ जाएगी। अब धोनी की टीम के पास नीलामी में ज्यादा पैसे खर्च करने का मौका मिल जाएगा।  जिससे वो किसी बड़े विदेशी खिलाड़ी को अपने साथ नीलामी में जोड़ सकती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें