फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के लिए सबसे पहले दुबई रवाना हुई KXIP की टीम, खिलाड़ियों ने शेयर की तस्वीरें

Thu, 20 Aug 2020 02:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दुबई के लिए रवाना हुई किंग्स इलेवन पंजाब की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2020 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम दुबई के लिए रवना हो गई है। टीम के कई खिलाड़ियों ने यात्रा के दौरान की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आईपीएल के लिए सबसे पहले किंग्स इलेवन पंजाब यूएई पहुंच रही है। अब बाकी टीमें भी दुबई के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

2 of 4
Mohammad shami - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद शमी ने तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अपने मुंडे दुबई के लिए उड़ान भरते हुए।' शमी के अलावा पंजाब ने भी अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के युवा खिलाड़ी हरप्रीत बरार और अर्शदीप सिंह उड़ान भरने से पहले मस्ती कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
ड्रीम 11 आईपीएल - फोटो : Amar Ujala
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किंग्स की टीम ने नई दिल्ली से दुबई के लिए यह उड़ान ली। सभी खिलाड़ियों ने मास्क पहने हुए हैं। 19 सितंबर से लीग की शुरुआत हो रही है। इस बार यह लीग बायो-सिक्योर बबल में खेली जाएगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
KL Rahul
किंग्स इलेवन पंजाब की कमान इस बार केएल राहुल के हाथों में है। मालूम हो कि पिछली बार जब आईपीएल के कुछ मैच यूएई में खेल गए थे, तब किंग्स इलेवन पंजाब की टीम एक भी मैच नहीं हारी थी। साल 2014 में आईपीएल के शुरुआती कुछ मैच ही यूएई में खेले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें