फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स को एक और झटका, बटलर के बाद यह स्टार खिलाड़ी भी नहीं खेलेगा पहला मैच

Sun, 20 Sep 2020 07:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जोस बटलर - फोटो : pti
राजस्थान रॉयल्स के खेमे के लिए बुरी खबर है। इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर मंगलवार को होने वाले टीम के पहले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। शारजाह में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ होने वाले इस मैच से पहले यह खिलाड़ी परिवार के साथ क्वारंटीन है।
 
विज्ञापन

2 of 4
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl
उन्होंने रॉयल्स के इंस्टाग्राम लाइव में कहा, 'मैं दुर्भाग्य से राजस्थान रॉयल्स के लिए पहला मैच नहीं खेल पाउंगा क्योंकि मैं अनिवार्य पृथकवास अवधि में हूं। इसकी जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि मैं यहां अपने परिवार के साथ हूं। रॉयल्स से परिवार के साथ रहने की अनुमति मिलना शानदार है।' उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन के दौरान मुझे अपने परिवार के साथ रहने से काफी मदद मिलेगी।'
विज्ञापन

3 of 4
जोस बटलर
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की श्रृंखला के 16 सितंबर को खत्म होने के बाद दोनों देशों के कुल 21 खिलाड़ी आईपीएल के लिए यूएई आए है। ये खिलाड़ी इंग्लैंड के बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) से यूएई के बायो-बबल में चार्टर्ड विमान से आए थे इसलिए बीसीसीआई ने उनके पृथकवास अवधि को छह दिनों की जगह 36 घंटे का कर दिया था।
विज्ञापन

4 of 4
बेन स्टोक्स - फोटो : Social media
बटलर अपने परिवार के साथ एक अलग विमान से यहां पहुंचे जिस वजह से उन्हें छह दिनों तक पृथकवास में रहना होगा। टीम को पहले से ही हरफनमौला बेन स्टोक्स की कमी महसूस हो रही है जो बीमार पिता की देखभाल के लिए फिलहाल न्यूजीलैंड में हैं। वह टीम से कब जुड़ेंगे इस पर कोई स्पष्टता नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें