आईपीएल के 13वें संस्करण के आयोजन को लेकर आखिरकार सभी अटकलें खत्म हो गई। रविवार को हुई अहम बैठक में यह तय हो गया कि इस बार के आईपीएल का आयोजन भारत से बाहर यूएई में ही होगा। हालांकि कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार की लीग में कई सारे नियम और तरीके बदल जाएंगे।
उधर आईपीएल के आयोजन को लेकर आए फैसले के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी खुशी का इजहार किया। लॉकडाउन की वजह से चार महीने से घर में परिवार के साथ वक्त बिता रहे आईपीएल के सबसे सफल कप्तान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आईपीएल की अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इसके साथ ही लिखा, 'मैं दुबई के लिए प्लेन पकड़ने के लिए एयरपोर्ट की तरफ दौड़ रहा हूं।'