फाफ और शेन वॉटसन
- फोटो : pti
उन्होंने जीत पर कहा, 'अच्छी बात यह है कि हमारे पास प्लान है। ऐसा नहीं है कि हमारे बीच बहस नहीं होती है लेकिन यह एक योजना है, यही हमारे बीच के संबंध हैं। हमने अपने पिछले 3-4 मैचों को देखा और सोचा कि जरुरी काम है विपक्षी टीम को कम रन पर रोकना है। इससे उनपर दबाव बनाना आसान होता है। सभी टीमों के पास आक्रामक बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं और हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमें ऐसे शॉट्स की जरुरत थी जो हमें लय में ला सके। वाटो और फाफ ने खुद को उन शॉट्स के लिए तैयार किया, जिनके लिए वे जाने जाते हैं।'