आईपीएल 2020
- फोटो : पीटीआई
53 दिन चलेगा टूर्नामेंट, पहली बार शाम 7:30 बजे से मैच
कोरोना महामारी की वजह से इस बार देश के बाहर होने जा रही लीग के मुकाबले पहली बार शाम 8 बजे की बजाय 7:30 बजे से होंगे। 13वें संस्करण की शुरुआत 19 सितंबर से होगी, जिसका फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा जब फाइनल वीकेंड (शनिवार/रविवार) में नहीं होगा। सभी मुकाबले यूएई के तीन शहर अबूधाबी, शारजाह, दुबई में खेले जाएंगे।
कोरोना काल में 51 नहीं बल्कि टूर्नामेंट 53 दिन तक चलेगा, इस बार 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले होंगे।