फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: हर हाल में जीत चाहने वाली KKR का समीकरण बिगाड़ सकती है CSK

Thu, 29 Oct 2020 04:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चेन्नई बनाम केकेआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अब इंडियन प्रीमियर लीग में बाकी टीमों के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी और इसमें उसका पहला निशाना जीत के लिए बेताब कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) होगा जिसके खिलाफ उसे गुरुवार को यहां मैच खेलना है। केकेआर के 12 मैचों में 12 अंक हैं और उसे प्लेऑफ में जगह सुरक्षित करने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे। चेन्नई आठ टीमों की तालिका में अंतिम स्थान पर है और उसकी टीम अब प्रतिष्ठा की खातिर मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट के इस दौर में कुछ टीमों की हार जीत से कई टीमें 14 या 16 अंक तक पहुंच सकती हैं और ऐसे में बेहतर रन गति से प्लेऑफ के स्थानों का निर्धारण होगा। इसे ध्यान में रखते हुए केकेआर के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करना महत्वपूर्ण है। केकेआर के लिए चेन्नई के खिलाफ काम आसान नहीं होगा। चेन्नई ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। 

विज्ञापन

केकेआर का बल्लेबाजी क्रम इयोन मॉर्गन के लिए चिंता का विषय है और उन्हें उम्मीद होगी कि अब जबकि टीम को सख्त जरूरत है तब पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। नितीश राणा का प्रदर्शन भी उतार चढ़ाव वाला रहा है। उसके बाकी बल्लेबाजों के प्रदर्शन में भी निरंतरता का अभाव है। गेंदबाजों ने केकेआर की तरफ से अभी तक अच्छी भूमिका निभायी है। तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती प्रभावशाली रहे हैं और अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टी-20 टीम में भी जगह मिली है। केकेआर के गेंदबाजों को चेन्नई के बल्लेबाजों के सामने किसी भी तरह की ढिलाई बरतने से बचना होगा। चेन्नई के बल्लेबाज भी निरंतर एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन जब उनका दिन होता है तो वे किसी भी तरह के आक्रमण धज्जियां उड़ा सकते हैं। पहली बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाले चेन्नई के सामने कोलकाता के बल्लेबाजों को विविधतापूर्ण आक्रमण की चुनौती से पार पाना होगा। मिचेल सैंटनर को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने के बाद चेन्नई की गेंदबाजी को मजबूती मिली है। आरसीबी पर जीत से चेन्नई के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा। युवा ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले मैच में शानदार पारी खेली और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनसे इसी फार्म की उम्मीद कर रहे होंगे। उनके अन्य बल्लेबाज भी अब स्वच्छंद होकर बड़ी पारियां खेलने पर ध्यान देंगे। 
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिचेल सैंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, एन जगदीसन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, ऋतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।

कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्ण, संदीप वारियर, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, सुनील नरेन, निखिल नाइक, टॉम बैंटन, टिम सिफर्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें