फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे लगवाइये गाड़ी की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, एसएमएस से मिलेगी जानकारी

Thu, 29 Oct 2020 03:32 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली सरकार ने HSRP लगवाने के लिए सेंटरों की संख्या बढ़ाकर 658 कर दिया
  • ऑनलाइन आवेदन करके ले सकते हैं समय, दो दिन पहले मिलेगी सूचना
विज्ञापन
High security number plate - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने कई अन्य सेवाओं की तरह वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) या सामान्य भाषा में गाड़ी की नंबर प्लेट, लगवाने की सुविधा भी घर बैठे मुहैया कराने की शुरुआत कर दी है। एक नवंबर से इसके लिए एक वेबसाइट उपलब्ध कराई जाएगी, जिस पर संबंधित जानकारी लेकर आप नंबर प्लेट लगवाने के लिए समय ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन होते ही आपको एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी। साथ ही जिस दिन आपको सेंटर पर नंबर प्लेट लगाने के लिए समय दिया जाएगा, उससे कम से कम दो दिन पहले आपको एसएमएस के जरिए सूचित भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इससे संबंधित सियाम और निर्माता कंपनियों के अधिकारियों की मीटिंग लेने के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घर बैठे एचएसआरपी के लिए समय मिलने से लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एचएसआरपी के साथ लोग अपने वाहनों के लिए कलरकोड भी प्राप्त कर सकेंगे। दिल्ली में इसके लिए सेंटरों की संख्या को बढ़ाकर 150 से 658 कर दिया गया है, जिससे यह कार्य तेज गति से किया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें