इस टीम के लिए सबसे बड़ी राहत बेन स्टोक्स का टीम से जुड़ना है। अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान स्टोक्स बीच में ही न्यूजीलैंड चले गए थे, जहां उनके पिता का कैंसर का इलाज चल रहा है। इंग्लिश ऑलराउंडर अपना क्वारंटीन पूरा कर इस सीजन में पहला मैच खेलने के लिए तैयार है, उनकी गैर मौजूदगी में टीम का संतुलन बिगड़ा हुआ था। स्टोक्स के लिए एंड्र्यू टाई को जगह बनानी पड़ी। रॉबिन उथप्पा और रियान पराग की वजह से यशस्वी जायसवाल और महिपाल लोमरोर को बाहर किया गया है।
- बल्लेबाज: संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), रॉबिन उथप्पा
- विकेटकीपर: जोस बटलर
- ऑलराउंडर: रियान पराग, बेन स्टोक्स, राहुल तेवतिया
- गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, वरुण आरोन, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल
कप्तान डेविड वार्नर अपना अच्छा फॉर्म कायम रखना चाहेंगे, जिन्होंने पिछले मैच में 40 गेंद में 52 रन बनाए। मनीष पांडे और केन विलियमसन पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं। प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा को मध्यक्रम में बल्लेबाजी और राशिद खान, यॉर्कर विशेषज्ञ टी नटराजन को गेंदबाजी में साथ देने के लिए विजय शंकर की टीम में एंट्री हुई है। युवा ऑलराउंडर अब्दुल समद को बाहर रखा गया है।
- बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
- विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
- ऑलराउंडर: विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, राशिद खान
- गेंदबाज: टी नटराजन, खलील अहमद, संदीप शर्मा