फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: कोहली-डीविलियर्स बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड, नौसिखिए गेंदबाज ने हराया

Wed, 03 Apr 2019 12:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन टी-20 लीग में बैंगलोर का फ्लॉप शो जारी है। मंगलवार रात राजस्थान ने उसे बड़ी आसानी से 7 विकेट के अंतर से मात दी। मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने पहुंची बैंगलोर के लिए कप्तान विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की, लेकिन ये दांव भी काम नहीं आया उल्टे उनके नाम शर्मनार रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
दरअसल, इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान अपना 100वां मैच खेलने उतरे विराट युवा स्पिनर श्रेयस गोपाल का शिकार हुए। यह पिछली 10 डिसमिसल में सातवां मौका था, जब उन्हें किसी फिरकी स्पिनर ने डगआउट पहुंचाया हो।
विज्ञापन

3 of 5
श्रेयस गोपाल - फोटो : पीटीआई
मजेदार बात यह है कि विराट के आउट होने के बाद क्रीज पर आए एबी डीविलियर्स भी श्रेयस गोपाल की गुगली में फंस गए। यह आईपीएल में 19वां मौका था जब एबी डीविलियर्स और विराट कोहली को किसी एक गेंदबाज ने आउट किया हो।

4 of 5
श्रेयस गोपाल - फोटो : पीटीआई
इस तरह श्रेयस गोपाल दूसरे ऐसे गेंदबाज बने जिन्होंने इंडियन टी-20 लीग में दो बार डीविलियर्स और विराट के विकेट एक ही पारी में लिए हो। गोपाल से पहले आशीष नेहरा यह कारनामा कर चुके हैं, जब उन्होंने विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को दो बार एक ही पारी में आउट किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब बैंगलोर शुरुआती चार मैचों में लगातार हार झेला हो। इसके अलावा यह बैंगलोर पर राजस्थान की 10वीं जीत थी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 19 मैच खेले गए थे। जहां 8 मैच बैंगलोर तो 9 मुकाबले राजस्थान के पाले में गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें