फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 : प्लेऑफ मुकाबले के समय में हुआ फेरबदल

Tue, 30 Apr 2019 07:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IPL 2019
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इंडियन टी-20 लीग के प्लेऑफ, फाइनल मैचों के साथ महिलाओं के टी-20 चैलेंज के मैचों के समय का एलान कर दिया है। 12वें सीजन के प्लेऑफ के चार मुकाबले आधे घंटे पहले यानी भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होंगे। प्लेऑफ के मुकाबलों के दौरान टॉस 7 बजे होगा और  मैच 7:30 बजे से शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले टॉस 7:30 बजे और मैच 8 बजे से शुरू होता था। वहीं, क्वॉलिफायर-1 चेन्नई में 7 मई को होगा, जबकि एलिमिनेटर मैच 8 मई को खेला जाएगा। क्वॉलिफायर-2 विशाखापट्टनम में 10 मई को और 12वें सीजन का फाइनल मैच 12 मई को हैदराबाद में खेला जाएगा। 

तारीख मैच स्थान समय
7 मई क्वालिफायर 1
विज्ञापन

टीम 1 vs टीम 2
चेन्नई 7:30
8 मई एलिमिनेटर
टीम 3 vs टीम 4
विशाखापट्टनम 7:30
10 मई क्वालिफायर 2
एलिमिनेटर विजेता vs क्वालिफायर 1 में हारने वाली टीम
विशाखापट्टनम 7:30
12 मई Final
क्वालिफायर 1 का विजेता vs क्वालिफायर 2 का विजेता
हैदराबाद 7:30

बता दें कि पिछले वर्ष प्लेऑफ के मुकाबले 7 बजे से खेले गए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दक्षिण में मैच होने हैं ऐसे में वहां ओस एक अहम कारण है। लीग के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोटर्स ने पहले ही प्लेऑफ के मैचों की समय सीमा को आगे बढ़ाने की बात कही थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

महिलाओं के टी-20 चैलेंज के मैचों में भी हुआ बदलाव

इसी दौरान महिलाओं के 4 टी-20 चैलेंज मैच भी खेले जाने हैं। ये मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। हालांकि इसका दूसरा मुकाबला, जो एलिमिनेटर मैच होगा, दोपहर साढे़ 3 बजे शुरू होगा। ये सभी मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

तारीख मैच स्थान समय
6 मई सुपरनोवा बनाम ट्रेलब्लेज़र सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर 7:30 PM
8 मई ट्रेलब्लेज़र बनाम वेलोसिटी सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर 3:30 PM
9 मई सुपरनोवा बनाम वेलोसिटी सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर 3:30 PM
11 मई फाइनल- पहली टीम बनाम दूसरी टीम सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर 7:30 PM


जयपुर में 6 मई को मैच के साथ-साथ चुनाव भी हैं, लेकिन राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) को मुकाबला आयोजित कराने की अनुमति मिल गई है। महिलाओं की तीन टीमें होंगी- ट्रेलब्लेजर्स, सुपरनोवा और वेलोसिटी जो एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें