बल्लेबाजी करने उतरी डेविड वॉर्नर और ऋद्धिमान साहा की सलामी जोड़ी ने हैदराबाद को धमाकेदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 6.2 ओवर में मुरुगन अश्विन ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (28) को प्रभसिमरन सिंह के हाथों कैच आउट कराकर हैदराबाद को पहला झटका दिया। पहेल विकेट के लिए साहा ने वॉर्न के साथ मिलकर 78 रन की साझेदारी की।
यहां से वॉर्नर ने मनीष पांडे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और हैदराबाद के स्कोर को 160 के पार पहुंचाया। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान अश्विन ने मनीष पांडे (36) को मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। दूसरे विकेट के लिए पांडे ने वॉर्नर के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी की। इस ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन ने पंजाब को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। अश्विन ने वॉर्नर को मुजीब उर रहमान के हाथओं कैच आउट कराकर हैदराबाद को तीसरा झटका दिया। उन्होंने 56 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 81 रन की बेहतरीन पारी खेली।
इसके बाद 19वें ओवर में हैदराबाद को दो विकेट गिरे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने विलियमसन (14) को मुरुगन अश्विन के हाथों कैच आउट कराया, जबकि चौथी गेंद पर शमी ने मोहम्मद नबी (20) को क्लीन बोल्ड कर हैदराबाद को पांचंवां झटका दिया। 19.1 ओवर में हैदराबाद को राशिद खान के रूप में छठा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने राशिद खान (1) को बोल्ड किया।
पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने सोमवार को इंडियन टी-20 लीग के 48वें मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। कप्तान केन विलियमसन ने अभिषेक शर्मा, मोहम्मद नबीं और संदीप शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, पंजाब ने भी अपनी टीम में तीन बदलाव किया है। कप्तान अश्विन ने प्लेइंग इलेवन में मुजीब उर रहमान, प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह को शामिल किया है। बता दें कि प्रभसिमरन सिंह का यह डेब्यू मैच है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः
पंजाब: केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह, आर अश्विन, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह।
हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, ऋद्धिमान साहा, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा।