फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: ये है 'कोहली की टोली' की ताकत और कमजोरी, क्या जीत पाएगी पहला खिताब?

Sun, 17 Mar 2019 09:08 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पिछले 11 साल में अभी तक एक बार भी इस टूर्नमेंट का खिताब अपने नाम न कर पाई हो, लेकिन फैन्स के बीच यह टीम हमेशा लोकप्रिय रही है। बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी हमेशा ही इस फ्रैंजाइजी का हिस्सा रहे हैं और 11 से में 5 बार यह टीम टॉप 4 में शुमार रही है। 

इतना ही नहीं तीन बार (2009, 2011 और 2016) टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला भी खेला है, लेकिन अभी तक वह इसे जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है। इस बार RCB अपना लक जरूर बदलना चाहेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
बेखौफ बैटिंग है RCB की ताकत 

आरसीबी अपने बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। खेमे में एबी डीविलियर्स और खुद कप्तान विराट कोहली मौजूद हैं। इस बार खरीदे गए युवा कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर से भी टीम को जबरदस्त पारी की उम्मीद होगी। पार्थिव पटेल भी अपने बेखौफ अंदाज के लिए जाने जाते हैं और विरोधी टीम के बॉलर्स हमेशा इनसे घबराते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
उमेश यादव
बॉलिंग में भी है बैलेंस

आरसीबी ने इस बार अपनी बॉलिंग में भी दम बनाकर रखा है। टीम के पास युजवेंद्र चहल, वॉशिंग्टन सुंदर और पवन नेगी की फिरकी के साथ-साथ टीम साउथी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नाथन कोल्टर नाइल के रूप में पेस अटैक भी मौजूद है। आरसीबी के ये बॉलर्स किसी भी टीम को सस्ते में रोकने का दमखम रखते हैं। 

ऑलराउंडर्स की धाक 

वैसे आरसीबी थिंक टैंक ने इस बार विशेषज्ञ खिलाड़ियों के साथ-साथ ऑलराउंडर्स प्लेयर्स पर खूब ध्यान दिया है। इसमें  कोलिन डी ग्रैंडहोम, पवन नेगी, मोईन अली, वॉशिंग्टन सुंदर के नाम शुमार हैं। इसके अलावा इस साल अनकैप्ड खिलाड़ी शिवम दुबे पर भी टीम ने 5 करोड़ की भारी-भरकम राशि खर्च की है। मनदीप सिंह की जगह मार्केस स्टोइनिस जैसे धांसू ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की भी टीम में एंट्री हुई है। ये खिलाड़ी खेल में बैट और बॉल दोनों से उम्दा परफॉर्मेंस कर टीम के लिए राहत का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

मध्यक्रम है कमजोर

आरसीबी की टीम के पास सशक्त बल्लेबाजी और प्रभावशाली बॉलर्स जरूर हैं। अगल उसके शुरुआती बल्लेबाज (कोहली, डीविलियर्स) अगर क्लिक कर गए, तो ये किसी भी मैच का रुख अकेले ही बदल सकते हैं, लेकिन अगर विपक्षी टीम ने टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया, तो फिर आरसीबी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। आरसीबी का मीडिल ऑर्डर उतना दमदार नहीं झलकता कि फिर वह उसकी पारी को सही लय में लौटा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐसा है पूरा स्क्वॉड

विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, पार्थिव पटेल, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलवंत खजरौलिया, मिलिंद कुमार, अक्षदीप नाथ, एबी डीविलियर्स, नाथन कोल्टर नाइल, मोईन अली, कॉलिन डी ग्रैंड होम, टिम साउदी, शिवम दुबे, शिमरोन हेटमेयर, हेनरिक क्लासन, देवदत्त पडिकल, गुरकीरत सिंह, देवदत्त पडिकल, हिम्मत सिंह, प्रयास रे वर्मन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें