फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन का वन-डे क्रिकेट में न खेलने को लेकर बड़ा बयान, कही दिल छू लेने वाली बात

Sun, 17 Mar 2019 09:07 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : pti
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को कहा कि वन-डे क्रिकेट को लेकर उनके बारे में एक राय बन गई है लेकिन वह इस प्रारुप के लिए उपयुक्त हैं। अश्विन से पहले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी कहा था कि भारतीय क्रिकेट में ऐसी राय बन गयी है कि वह टेस्ट गेंदबाज है जिससे वन-डे में उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : file photo
अश्विन को 2017 के वेस्टइंडीज दौरे के बाद एकदिवसीय टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि टीम प्रबंध को लगता है कि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे कलाई के स्पिनर बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

3 of 4
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : file photo
अश्विन से जब एकदिवसीय प्रारूप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता, यह एक राय बन गयी है। मैं इसके लिए उपयुक्त हूं। सफेद गेंद (एकदिवसीय) के प्रारूप में मेरा रिकार्ड उतना बुरा नहीं है। यह सिर्फ सोच की बात है कि आधुनिक दौर के क्रिकेट में कलाई के स्पिनर बेहतर हैं इसलिये मैं बाहर हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
ravichandran ashwin - फोटो : File
अश्विन ने याद दिलाया की उन्होंने 30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गये अपने आखिरी एकदिवसीय में 28 रन देकर तीन विकेट लिये थे। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने अंतिम एकदिवसीय में 28 रन देकर तीन विकेट लिये थे। मैं जब भी अपने करियर का देखूंगा तो यह कहूंगा कि मैं अपने प्रदर्शन के कारण नहीं बल्कि टीम की जरूरत के कारण बाहर किया गया।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें