संजू सैमसन
- फोटो : पीटीआई
सैमसन ने अपनी हाफ सेंचुरी 34 गेंदों पर पूरी की थी। इसके बाद अगली 20 गेंदों पर उन्होंने अगले 50 रन बनाए। इसमें भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर में बनाए 24 रन भी शामिल थे। सेंचुरी बनाने के बाद सैमसन ने कहा कि आईपीएल में शतक बनाकर अच्छा लग रहा है, लेकिन यह अभी टूर्नामेंट की शुरुआत है। मुझे अपने कदम जमीन पर रखने हैं और टीम के लिए काम करना है।