फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स: महंगे जयदेव उनादकट पर दांव लगाने के बाद पूरा हुआ स्क्वॉड, यहां देखिए पूरी टीम

Thu, 20 Dec 2018 10:33 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स
विज्ञापन

आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गत मंगलवार को जयपुर में संपन्न हुई। इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदने के लिए जी जान लगा दिया। आईपीएल के 12वें सीजन की नीलामी में फ्रेंचाइजी ने कई खिलाडियों को निराश किया तो वहीं कुछ को मालामाल कर दिया।

विज्ञापन


ऐसे में फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भारी भरकम रकम में खरीदा है। पिछले सीजन में भी उनादकट राजस्थान का ही हिस्सा थे। आईपीएल 2018 में राजस्थान ने उन्हें 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस बार बोली 8.4 करोड़ लगी।

याद हो कि इसके पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर चल रहे स्टीव स्मिथ को भी टीम ने रिटेन किया था। आइए जानते हैं राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वॉड:

विज्ञापन
Trending Videos

खरीदे गए खिलाड़ी

जयदेव उनादकट, वरुण आरोन, ओशाने थॉमस, शशांक सिंह, लिआम लिविंस्टोन, शुभम राजने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग

खिलाड़ी रिटेन

राजस्थान ने जिन भारतीय खिलाड़ियों को फिर से टीम में शामिल किया है, उनमें अजिंक्य रहाणे, कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमन बिरला, एस मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्ट्रुअट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, धवल कुलकर्णी और महिपाल तोमर के नाम शामिल हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, जॉस बटलर, स्टीव स्मिथ, जोफरा आर्चर और इश सोढ़ी को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

खिलाड़ी जिन्हें बाहर कर दिया गया

खिलाड़ी जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उसमें डार्सी शॉर्ट, बेन लॉफलिन, हेनरिच क्लासेन, डेन पैटरसन, जहीर खान, दुष्मंथा चमेरा, जयदेव उनादकट, अनुरेट सिंह, अंकित शर्मा, जतिन सक्सेना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें