फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: जोश से लबरेज हैं मुंबई इंडियंस, युवराज के आने के बाद अब ऐसा है पूरा स्क्वॉड

Thu, 20 Dec 2018 09:30 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 में खिलाड़ियों की नीलामी में छह खिलाड़ियों पर दांव लगाया। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। 

विज्ञापन


इस बार किंग्स इलेवन पंजाब से बाहर किए गए युवराज सिंह पर भरोसा जताकर मुंबई ने न सिर्फ उनके करोड़ों फैंस का दिल जीता बल्कि अपनी टीम को भी मजबूती दी। युवी अपने बेस प्राइज 1 करोड़ में ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े। 

बता दें कि नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम से 10 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। जिनमें दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जेपी डुमिनी और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। इसके अलावा टीम ने ऑक्शन से पहले 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया था।

विज्ञापन

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

 
खिलाड़ी का नाम प्राइस
लसिथ मलिंगा 2 करोड़
अनमोलप्रीत सिंह 80 लाख
बरिंदर सरन 3 करोड़ 40 लाख
पंकज जायसवाल 20 लाख
रसिख सलाम 20 लाख
युवराज सिंह 1 करोड़
 
ट्रेडेड: आरसीबी से क्विंटन डी कॉक

खिलाड़ी रिटेन

मुंबई इंडियंस ने इस बार 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन, आदित्य तारे, अनुकुल रॉय, सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर के नाम शामिल हैं।

वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में ऑलराउंडर कीरोन पोलॉर्ड, मिचेल मैक्लेनाघन, एविन लुईस, बेन कटिंग, जेसन बेहर्नडॉर्फ, सिद्धेश लॉड, क्विंटन डिकॉक और एडम मिलने का नाम शामिल है।
विज्ञापन

खिलाड़ी बाहर

मुंबई इंडियंस से बाहर होने वाले खिलाड़ियो में सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, शरद लुंबा, तजिंदर सिंह ढिल्लो, मोहसीन खान, एमडी निद्धेश, जेपी डुमिनी, पैट कमिंस, मुस्तफिजुर रहमान, अकिला धनंजय का नाम शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें