फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: स्पॉट फिक्सिंग मामले में धोनी का बड़ा खुलासा, बताई डिप्रेशन में जाने की वजह

Fri, 22 Mar 2019 09:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व और मौजूदा चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में बड़ा खुलासा किया है। जिस बात का लोगों को छह साल से इंतजार था आखिरकार धोनी ने इस प्रकरण में चुप्पी तोड़ ही दी।
 
विज्ञापन

2 of 6
dhoni - फोटो : file photo
धोनी ने इस मामले में बताया कि वे इस प्रकरण के पहले इतने डिप्रेस्ड कभी नहीं हुए थे। इस मामले की की वजह से धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को दो साल के प्रतिंबध का भी सामना करना पड़ा था। जिसके कारण चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल के दो सीजन में नहीं खेल सकी थी।
विज्ञापन

3 of 6
csk - फोटो : file photo
दरअसल, धोनी ने यह बात टीम की पिछले सीजन धमाकेदार वापसी पर बनी वेब सीरीज 'रोर ऑफ द लॉयन' में कही है। इस दौरान धोनी ने कहा कि यह उनके क्रिकेट करियर का सबसे खराब दौर था। उस समय से पहले वे अपने जीवन में इतने डिप्रेस्ड कभी नहीं हुए थे। 2007 में वनडे वर्ल्ड कप में टीम खराब प्रदर्शन के कारण हारी थी लेकिन 2013 स्पॉट फिक्सिंग का मामला पूरी तरह अलग था।

4 of 6
ms dhoni ipl - फोटो : file photo
धोनी ने आगे कहा कि उनके लिए मैच फिक्सिंग निजी तौर पर सबसे बड़ा अपराध है। उन्होंने कहा कि उनके लिए मैच फिक्सिंग तो हत्या से भी बड़ा अपराध है। वे मैच फिक्सिंग में कभी शामिल नहीं हो सकते हैं क्योंकि वे आज जो कुछ भी हैं इस खेल की बदौलत ही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
csk - फोटो : File photo
उन्होंने कहा ,फिक्सिंग से जुड़ी बातों में मेरा नाम भी उछला। मीडिया और सोशल मीडिया में ऐसे दिखाया जाने लगा मानो टीम भी शामिल हो , मैं भी शामिल हूं। क्या यह संभव है। हां, स्पॉट फिक्सिंग कोई भी कर सकता है। अंपायर, बल्लेबाज, गेंदबाज लेकिन मैच फिक्सिंग में खिलाड़ी शामिल होते हैं। मैं इस बारे में दूसरों से बात नहीं करना चाहता था लेकिन अंदर से यह मुझे कुरेद रहा था। मैं नहीं चाहता कि किसी भी चीज का असर मेरे खेल पर पड़े। मेरे लिये क्रिकेट सबसे अहम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
csk - फोटो : file photo
बता दें कि 2013 स्पॉट फिक्सिंग के बाद जुलाई 2015 में इस प्रकरण में सीएसके और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था, क्योंकि इन टीमों के अधिकारियों गुरुनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा को सट्टेबाजी गतिविधियों में लिप्त पाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें