फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया खुलासा, आखिर मुंबई इंडियंस ने क्यों खेला युवराज सिंह पर दांव

Fri, 22 Mar 2019 09:22 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
yuvraj singh
आईपीएल सीजन-12 की नीलामी में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह पर दांव खेल उन्हें अपने टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस काफी हैरान हैं, लकिन रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली इस टीम ने खास नेतृत्व के तहत युवराज को अपनी टीम में शामि किया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
zaheer khan
पर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र के बाद कहा, 'युवराज सिंह एक बेहद अनुभवी खिलाड़ी है। वह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में नया फैक्टर लेकर आ सकते हैं। हमें उनके जैसे एक भरोसेमंद और मैच विनर खिलाड़ी की ही जरूरत थी। युवी को मुंबई की टीम में शामिल करने का फैसला एकदम सही है।'
विज्ञापन

3 of 7
yuvraj singh
उन्होंने कहा, 'युवी ने अपने बल्ले के दम से कई मैच जिताए हैं। युवी से अच्छा यह काम कोई और नहीं कर सकता। हमने उन्हें नेट्स में देखा है, वो अच्छे लग रहे हैं और इस सीजन में उनकी नजर अच्छा प्रदर्शन करने के ऊपर हैं। युवराज के आने से टीम को मजबूती मिली है।'

4 of 7
yuvraj singh
जहीर ने युवराज को दूसरी बार नीलामी में खरीदे जाने को लेकर कहा, 'कई खिलाड़ी पहले राउंड में अनसोल्ड रहे थे मैं भी उनमें से हूं। नीलामी के दौरान कई सारी फ्रेंचाइजी अपनी रणनीतियों के अनुसार काम करते थे। आपको इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि आप नीलामी में क्या करना चाहते थे।'
विज्ञापन

5 of 7
yuvraj singh 6
जहीर के साथ मौजूद टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आगामी विश्व कप को लेकर वर्कलोड पर हो रही चर्चाओं पर भी बात की। रोहित ने कहा कि वर्कलोड पर खिलाड़ियों को ही फैसला लेना है क्योंकि वे अपनी क्षमताओं को सबसे बेहतर पहचानते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आराम की जरूरत होगी आराम भी करेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
yuvraj singh
रोहित ने कहा, 'पिछले तीन-चार वर्षों में हमने बहुत क्रिकेट खेले हैं। जहां तक वर्कलोड की बात है तो यह खिलाड़ियों का व्यक्तिगत मामला है। मुझे लगता है कि आपको अपने शरीर का भी ध्यान रखना होता है। अगर मेरा शरीर आराम मांगती है तो मैं आराम करूंगा और अगर मैं खेलना जारी रखना चाहता हूं तो मैं इसे जारी रखूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
युवराज सिंह
उन्होंने ने कहा, 'हां, विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वर्कलोड महत्वपूर्ण है। लेकिन यह भी दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। तो यह सब ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि हर कोई खिलाड़ी इस पर खुद से ही अच्छे से फैसला ले सकता है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें