फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक रिकॉर्ड बना गए कुलदीप यादव, जिसे दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं तोड़ना चाहेगा

Sat, 20 Apr 2019 12:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शुक्रवार रात अपने नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया, जिसे शायद दुनिया का कोई गेंदबाज तोड़ना नहीं चाहेगा। इंडियन टी-20 लीग के एक सांस थाम देने वाले मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ कोलकाता के इस मिस्ट्री स्पिनर की ऐसी पिटाई हुई कि वे IPL इतिहास के सर्वाधिक रन देने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।]

HP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : HP Board Result 2019
विज्ञापन

2 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : ipl
दरअसल, कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए IPL के 35वें मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर बैंगलोर को बल्ला थमाया। इस मैच में कोलकाता की ओर से खेल रहे युवा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने चार ओवर के कोटे में कुल 59 रन खर्च कर डाले। इसी के साथ यादव IPL में भारत की ओर से सबसे महंगे स्पिनर बन गए। 
विज्ञापन

3 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : ipl
कुलदीप यादव ने 59 रन देकर कर्ण शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2016 में 57 रन दे डाले थे। वैसे इमरान ताहिर भी साल 2016 में दिल्ली की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुल 59 रन दिए जो किसी स्पिनर का आईपीएल के किसी एक मैच में सर्वाधिक है। रवींद्र जडेजा भी साल 2017 में 59 रन लुटा चुके हैं।

4 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : ipl
कुलदीप यादव ने 50 रन तो छक्के और चौकों से ही दे दिए। कुलदीप को विराट कोहली ने भी जमकर पीटा। 16वें ओवर में मोइन अली ने 4, 6, 4, 6, वाइड 6 के रूप में 27 रन दे दिए। हालांकि आखिरी गेंद में मोईन अली का विकेट जरूर मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुलदीप यादव
अपने बेहद ही खराब प्रदर्शन से बेहद मायूस नजर आए। बताते चलें कि इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप में भारतीय टीम के अहम सदस्य कुलदीप का मौजूदा आईपीएल अब तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 9 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम केवल 4 विकेट ही दर्ज है।]

HP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : HP Board Result 2019
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें