फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच भले ही बैंगलोर ने जीता, लेकिन पूरी दुनिया रसेल-राणा पर दिल हार गई

Sat, 20 Apr 2019 10:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आंद्रे रसेल और नीतिश राणा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात इंडियन टी-20 लीग में एक ऐसा मैच खेला गया जिसे इस खेल के इतिहास में सदियों तक याद रखा जाएगा। 'कोरबो लोरबो जीतबो रे' के नारे के साथ मैदान पर विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी कोलकाता के लिए नीतिश राणा और आंद्रे रसेल ने जो कमाल किया उसका हर कोई मुरीद हो बैठा। मैच भले ही बैंगलोर ने जीता हो, लेकिन फैंस राणा-नीतिश की पारियों पर दिल हार बैठे।

मैच भले ही बैंगलोर ने जीता, लेकिन पूरी दुनिया रसेल-राणा पर दिल हार गई
 
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : pti
सांस थाम देने वाले इस मैच में कोलकाता को दस रन से बेहद करीबी हार मिली। पहली पारी में विराट की शतकीय पारी के दम पर बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए। कोलकाता को जीत के लिए 214 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

3 of 7
क्रिस लिन और सुनील नरेन - फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त कोलकाता मैच में पूरी तरह से बाहर नजर आ रही थी। 11.5 ओवर पर 79 रन में चौथा विकेट गिर चुका थे। जीत के लिए 47 गेंदों में 135 रन की दरकार थी। इसके बाद मैदान पर आंद्रे रसेल की एंट्री होती है। ये फैंस की दीवानगी का ही आलम है कि इस असंभव से स्कोर को पाने की भी उम्मीद की जाने लगी। रसेल-राणा ने जी-जान लगा दिया, लेकिन जीत नसीब नहीं हो पाई।

4 of 7
नीतिश राणा
स्कोरबोर्ड में कोलकाता भले ही 10 रन पीछे नजर आ रही हो, लेकिन इस मैच के गवाह बनने वाले हर फैन को पता है कि कोलकाता इस हार से सिर्फ गेंद ही दूर थी। नीतिश राणा ने नाबाद 85 रन और रसेल ने 65 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

5 of 7
डेल स्टेन
कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही और क्रिस लिन सिर्फ एक रन बनाकर स्टेन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद सुनील नरेन को नवदीन सैनी ने 18 रन पर पार्थिव के हाथों कैच करवा दिया। कोलकाता को तीसरा झटका स्टेन ने दिया और उन्होंने शुभमन गिल को विराट के हाथों कैच करवा दिया।
विज्ञापन

6 of 7
नीतिश राणा - फोटो : file
उथप्पा को नौ रन पर स्टोइनिस ने नेगी के हाथों कैच आउट करवा दिया। बैंगलोर के खिलाफ नीतिश राणा और आंद्रे रसेल का मैदान पर तूफान देखने को मिला जो कमाल का था। राणा ने 46 गेंदों पर नौ चौके व पांच छक्कों की मदद से नाबाद 85 रन की पारी खेली वहीं रसेल ने अपनी पारी में दो चौके व नौ छक्के लगाए और 25 गेंदों पर 65 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रसेल - फोटो : social media
रसेल मैच के अंत में रन आउट हो गए। रसेल व राणा के बीच पांचवें विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई। इस मैच में रसेल ने इस सीजन का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस मैच में अपना अर्धशतक सिर्फ 21 गेंदों पर पूरा किया। इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम पर हैं जिन्होंने 18 गेंदों पर ये कमाल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें