फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 से भी बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, बुरा दौर नहीं छोड़ रहा साथ 

Fri, 22 Feb 2019 12:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पिछले कुछ महीने हार्दिक पांड्या के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे। चैंपियंस ट्रॉफी में (सितंबर 2018) पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे चोटिल हुए कि स्ट्रेचर पर लेटकर मैदान से बाहर लौटना पड़ा। चोट से वापसी करके मैदान पर लौटे ही थे कि 'कॉफी विद करन' (जनवरी 2019) में विवादित बयान देकर निलंबन झेलना पड़ा, अभी उस केस से क्लीन चिट मिली भी नहीं थी कि एक बार फिर हार्दिक पांड्या ने अपने साथ-साथ टीम की भी मुश्किलें बढ़ा दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते छोटे पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज से बाहर हो गए। उनकी जगह रवींद्र जडेजा को वन-डे टीम में शामिल किया गया है। पांड्या की चोट कितनी गंभीर है और वे कब तक मैदान में वापसी कर पाएंगे इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर बीसीसीआई ने उन्हें लोअर बैक का इलाज कराने के लिए बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकेडमी में जाने को कहा है। वे अगले सप्ताह एनसीए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिहाज से पांड्या भारतीय टीम के लिए बेहद अहम हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें किसी भी हालत में खोना नहीं चाहती, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ-साथ यह खबर मुंबई इंडियंस के लिए भी किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि विश्व कप से पहले आईपीएल होना है। 23 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में पांड्या की गैरमौजूदगी 'इंडियंस' को भारी पड़ सकती है।

क्या हार्दिक पांड्या के बाहर होने का पूरा फायदा उठा पाएंगे रवींद्र जडेजा?

4 of 5
- फोटो : IPL official web
सूत्रों की माने तो हार्दिक पांड्या आईपीएल में खेल पाएंगे या नहीं इसका फैसला तीन हफ्ते बाद जारी होने वाली उनकी मेडिकल रिपोर्ट में ही लिया जाएगा। एनसीए में ट्रेनिंग और कंडिशनिंग प्रोग्राम के दौरान यह हरफनमौला क्रिकेटर जितनी जल्दी रिकवर करता है उनकी आईपीएल में खेलने की उम्मीदें उतनी ज्यादा होंगी। हालांकि पिछले छह माह में पांड्या की ये चोट दोबारा उभर आई है ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट आईपीएल में पांड्या को खेलने की मंजूरी देकर रिस्क लेना नहीं चाहेगी।

भारत के लिए बेहद बुरी खबर, हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Getty
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 24 को फरवरी को पहला टी-20 खेलेगा 27 को दूसरा जबकि पांच मैच की वन-डे सीरीज की शुरुआत 3 मार्च से होगी। बता दें कि विश्व कप के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज बेहद अहम हो जाती है। क्रिकेट पंडित इसे वर्ल्ड कप का फुल ड्रेस रिहर्सल बता रहे हैं यानी टीम इंडिया उन सभी खिलाड़ियों को यहां आजमाएगी जो उसकी विश्व कप 2019 टीम में शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें