फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: 18 दिसंबर को जयपुर में होगी खिलाड़ियों की नीलामी, 145 करोड़ का लगेगा दांव

Mon, 03 Dec 2018 09:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ipl auction 2018
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 से पहले खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। बीसीसीआई ने सोमवार को यह घोषणा की। यह नीलामी एक दिन की होगी। इसके आयोजन स्थल में भी बदलाव किया गया है और यह बेंगलुरू की जगह जयपुर में होगी।

विज्ञापन


सिर्फ 70 खिलाड़ियों को नीलामी में जगह दी गई है, जिसमें 50 भारतीय और 20 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आठ टीमों के पास नीलामी में बोली लगाने के लिए कुल 145 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि है। नीलामी से पूर्व पिछले महीने टीमों ने रिटेन किए हुए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की और इस दौरान कुछ बड़े नामों को रिलीज किया। किंग्स इलेवन पंजाब ने युवराज सिंह जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर को रिलीज किया।

वर्ष 2018 सत्र की नीलामी में जयदेव उनादकट के लिए 11 करोड़ 50 लाख रुपये की बोली लगाने के बाद राजस्थान रायल्स ने इस तेज गेंदबाजी को रिलीज कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा और वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट को टीम में बरकरार नहीं रखा।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस ने भी जेपी डुमिनी, पैट कमिंस और मुस्तफिजुर रहमान जैसे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं दी। आम चुनावों के साथ अगर तारीखों का टकराव होता है तो 2019 आईपीएल के कुछ हिस्से या पूरे टूर्नामेंट का आयोजन भारत के बाहर हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें