क्रिकेट मैदान पर विराट कोहली का प्रदर्शन उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा से इस तरह जुड़ गया है कि उन्हें हर बात पर ट्रोल किया जाता है। बुधवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की हार के बाद भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला। IPL 2018 का 24वां मुकाबला टीम इंडिया के दो सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के बीच खेला जा रहा था।