फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: कप्तान दिनेश कार्तिक ने खोला जीत का राज, बताया विराट सेना को कैसे दी मात

Mon, 30 Apr 2018 03:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
IPL 2018 में कोलकाता नाइटराइडर्स जीत की पटरी पर दोबारा लौट आई है। रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी मजबूत टीम को रौंदने के बाद अब डीके एंड कंपनी के हौसले खासे बुलंद हैं। यह 8 मुकाबलों में केकेआर की चौथी जीत थी, जबकि RCB को सात मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। मैच जीतने के बाद केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने जीत का अहम राज खोला।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : ipl
दिनेश कार्तिक ने जीत का श्रेय टीम के खिलाड़ियों को दिया। कार्तिक ने कहा, 'टीम ने तीनों गेंदबाजी-क्षेत्ररक्षण फिर बल्लेबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन किया। दिनेश ने खासतौर पर शिवम मावी और शुभमन गिल जैसे युवाओं के शानदार खेल की तारीफ की। दिनेश ने बताया कि कैसे शिवम मावी ने कसी हुई गेंदें फेंकी, जिसे विराट कोहली भी आसानी से नहीं खेल पा रहे थे। इसके अलावा, कार्तिक ने बल्लेबाजी में क्रिस लिन और सुनील नरेन की भी तारीफ की। 
विज्ञापन

3 of 4
बता दें कि इस मैच में  KKR ने टॉस जीतकर RCB को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। चार विकेट पर 175 रन के मजबूत स्कोर के जवाब में केकेआर के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए 19.1 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

4 of 4
अब RCB का अगला मुकाबला 1 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा, जिसे दोनों ही टीम हर हाल में अपने पक्ष में करना चाहेगी तो कोलकाता नाइटराइडर्स 3 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स से अपने होमग्राउंड ईडन गार्डेंस में भिड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें