गेल इन दिनों अपनी पत्नी नताशा और बेटी के साथ 'भगवान का घर' कहलाए जाने वाले केरल में छुट्टियां मना रहे हैं। दरअसल, इस हफ्ते आईपीएल में उनकी टीम किंग्स इलेवन पंजाब का कोई मैच नहीं है, इसी का फायदा उठाते हुए गेल फुर्सत के पलों में परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं। अपनी इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए गेल लिखते हैं, 'यह वास्तव में अच्छा है, जब आपके प्रियजन हमेशा आपके आस-पास हो, '#किंग्स गेल इन केरल।'