फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से IPL 2018 में होगी बादशाहत की जंग, MI के सामने CSK के शेर झोकेंगे पूरी ताकत

Fri, 06 Apr 2018 05:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा और एमएस धोनी
विज्ञापन

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2018 का उद्घाटन मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं और फैंस के बीच इन दोनों की प्रतिद्वंद्विता का हमेशा से ही उत्साह देखने को मिला है।

विज्ञापन


मुंबई इंडियंस ने 2017 का खिताब जीता था और वह आईपीएल-11 में भी दमदार शुरुआत करना चाहेगी। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स दो साल के निलंबन के बाद वापसी कर रही है। सीएसके में कई लोकप्रिय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनकी कोशिश टीम की आईपीएल में धमाकेदार वापसी कराने की होगी।

रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस का पिछले सत्र की शुरुआत में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। मुंबई को आईपीएल-10 के अपने पहले पांच मुकाबलों में लगातार शिकस्त झेलनी पड़ी थी। रोहित शर्मा और उनकी टीम इस साल अपने खराब रिकॉर्ड को सुधारते हुए सीजन की धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगी।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की जान रोहित शर्मा होंगे जबकि एविन लेविस और इशान किशन पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। लेविस पहली बार आईपीएल खेलेंगे और इशान किशन के साथ वह ओपनिंग करते दिख सकते हैं। लेविस और किशन जबर्दस्त फॉर्म में हैं और दोनों किसी भी गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं।

वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी का भार सुरेश रैना के कंधों पर रहेगा। रैना ने प्रैक्टिस मैच में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का नमूना भी पेश किया। इसके अलावा एमएस धोनी भी कमाल करते दिख सकते हैं, जो चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान भी संभालते दिखेंगे। सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग कह चुके हैं कि धोनी के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वैसे फाफ डू प्लेसी ओपनिंग करते दिख सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी का भार जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान के कंधों पर रहेगा, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ढहाने का दम रखते हैं। चेन्नई से ड्वेन ब्रावो और हरभजन सिंह कमाल करते दिखेंगे। दोनों काफी अनुभवी हैं और बल्लेबाजों के लिए बुरा सपना बन सकते हैं।

आंकड़ों के लिहाज से किसका पलड़ा भारी?

मुंबई इंडियन्स - फोटो : ipl official web
मुंबई और चेन्नई के बीच आईपीएल में अब तक कुल 22 मैच खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस ने 12 जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 10 मैच जीते हैं।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस का पलड़ा यहां भी भारी है क्योंकि उसने 5 मैच जीते जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स दो मैच जीतने में सफल रहा।
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

मुंबई बनाम सीएसके
चेन्नई सुपरकिंग्स - एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केएम आसिफ, सैम बिलिंग्स, चैतन्य बिश्नोई, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, फाफ डू प्लेसी, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, एन जगदीशन, क्षितिज शर्मा, मोनू कुमार, लुंगी एनगिडी, सुरेश रैना, अम्बाती रायुडू, कनिष्क सेठ, कर्ण शर्मा, ध्रुव शोरे, शार्दुल ठाकुर, मुरली विजय, शेन वॉटसन और मार्क वुड

मुंबई इंडियंस-  रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, पैट कमिंस, बेन कटिंग, अकिला धनंजय, जेपी डुमिनी, इशान किशन, सिद्धेश लाड, एविन लेविस, शर्म लांबा, मयंक मारकंडे, मिचेल मैक्लेनाघन, मोहसिन खान, मुस्ताफिजुर रहमान, एमडी निधीश, हार्दिक पांड्या, कृनाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, अनुकूल रॉय, प्रदीप सांगवान, तजिंदर सिंह, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी और सूर्यकुमार यादव।

पहले मैच के लिए संभावित एकादश:

चेन्नई सुपरकिंग्स- मुरली विजय, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, एमएस धोनी, फाफ डू प्लेसी, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, लुंगी एनगिडी/इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर, मार्क वुड और कर्ण शर्मा।

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, एविन लेविस, सूर्यकुमार यादव, जेपी डुमिनी/बेन कटिंग, हार्दिक पांड्या, कृनाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, मिचेल मैक्लेनाघन, इशान किशन/आदित्य तारे, अनुकूल रॉय/राहुल चाहर और प्रदीप सांगवान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें