दरअसल, टॉस का सिक्का नीचे गिरने के बाद कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने धोनी से पूछा कि आपने हेड कॉल किया था, टॉस जीतने के बाद अपना फैसला बताइए। धोनी ने चालाकी दिखाते हुए जवाब दिया कि नहीं, इन्होंने (विलियमसन) ने टेल्स कॉल किया था। मांजरेकर ने फिर कहा कि, 'हां, तो आपने हेड कॉल किया था ना'। धोनी ने फिर कहा कि, 'नहीं, विलियमसन ने टेल कॉल किया था।'