शुरुआत में सभी ने इस टीम को 'बूढ़ों की फौज' कहकर खारिज कर दिया था। इस टीम में खिलाड़ियों की औसत उम्र 34 साल के पार है। कप्तान धोनी खुद धोनी 36 साल के हैं, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे अंबाति रायुडू 32, मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना 31, शेन वॉटसन और हरभजन सिंह 37 साल के वो बुढ़े शेर हैं, जिन्होंने अपने अनुभव से विरोधियों के दात खट्टे कर दिए।