RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। विराट ने महज 44 गेंदों पर नाबाद 68 रन की पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 3 शानदार छक्के और 5 चौंके भी देखने को मिले। विपरित हालातों में विराट की इस पारी की हर किसी ने सराहना की। स्टैंड्स पर बैठी अनुष्का तो खुद को रोक ही न पाईं। इस दौरान जिस तरह अनुष्का ने विराट को फ्लाइंग किस दी, उसकी चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है।