आईपीएल के दसवें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब और गुजरात लॉयंस के बीच रविवार को खेले गए मैच में गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से मात दी। इस मैच में गुजरात ने जीत हासिल कर कई नए रिकॉर्ड बने आईए इन्ही रिकॉर्ड्स पर नज़र डालते हैं
किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर हाशिम अमला ने गुजरात के खिलाफ 104 रन की शानदार पारी खेली। यह दसवें सीजन में अमला के बल्ले से निकला दूसरा शतक है। अमला दुर्भाग्यशाली रहे क्योंकि जिन मैचों में अमला ने शतक जड़ा उनकी टीम को उन दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसस पहले अमला ने मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंदौर में शतक(104*) जड़ा था।
अमला से पहले केवल तीन खिलाड़ी आईपीएल के एक सीजन में 2 या उससे ज्यादा शतक लगा चुके हैं। आरसीबी के क्रिस गेल ने साल 2011 में 2 और विराट कोहली ने साल 2016 में 4 शतक जड़े थे।
अमला आईपीएल इतिहास में पहले बल्लेबाज हैं जिनके शतक बनाने के बावजूद उवकी टीम को दो बार हार का सामना करना पड़ा हो। अमला से पहले सात अन्य बल्लेबाज एंड्रर्यू सायमंड्स, यूसुफ पठान, सचिन तेंदुलकर, शेन वाटसन, रिद्धिमान साहा, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के साथ एक-एक बार ऐसा हो चुका है।