फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: मुंबई और केकेआर के बीच होगी टॉप पोजीशन के लिए जंग

Sat, 13 May 2017 05:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
गौतम गंभीर रोहित शर्मा
विज्ञापन
गौतम गंभीर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम शीर्ष दो में बने रहने के लिए शनिवार को मुंबई इंडियंस को हराने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही दो टीमों के बीच जबर्दस्त टक्कर होने की संभावना है। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी है लेकिन उसे पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर की टीम भी पिछले चार में से तीन मुकाबलों में पराजित हुई है। ईडन गार्डन पर होने वाले इस मुकाबले में मुंबई को हार से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन केकेआर जीत के साथ अपने अंक 18 करना चाहेगी क्योंकि दूसरे स्थान के लिए अन्य टीमों के साथ उसकी होड़ लगी है।
विज्ञापन


और पढ़ें :IPL: फिर उलझे प्लेऑफ के समीकरण मुंबई के अलावा किसी की जगह पक्की नहीं...

शीर्ष दो टीमों रहने का फायदा है कि फाइनल में जगह बनाने के लिए दो मौके मिलेंगे। आंकड़ों की बात करें तो मुंबई का पलड़ा केकेआर पर भारी है। मुंबई के खिलाफ उसका ओवरऑल जीत-हार का रिकॉर्ड 5-14 का है और जीत का प्रतिशत भी कम (26.31) है। प्लेऑफ के लिए कोलकाता का जिन टीमों से मुकाबला चल रहा है उसमें उनका नेट रनरेट (+0.729) सर्वाधिक है लेकिन फिर भी अंतिम चार टीमों में बने रहने के किसी किंतु-परंतु से बचना चाहेगी।

केकेआर की बल्लेबाजी कुछ मैचों से उतना बेहतर नहीं कर पाई जितना शुरुआत में करने में सफल रही है। सुनील नारायण का ओपनिंग पर आना केकेआर के लिए बड़ा मजबूत पक्ष है लेकिन अक्सर देखा गया है कि टीम की बल्लेबाजी शीर्ष चार बल्लेबाजों पर निर्भर कर रही है। टीम के लिए यूसुफ पठान की खराब फॉर्म चिंता की बात है। टीम को फिनिशर की कमी खल रही है। मनीष पांडेय भी ज्यादा बेहतर नहीं कर पा रहे हैं। केकेआर की गेंदबाजी में सुनील नारायण, नाथन कूल्टर नाइल, उमेश यादव, कोलिन डी ग्रैंडहोम और क्रिस वोक्स और कुलदीप यादव हैं जिनके सामने मुंबई की मजबूत बल्लेबाजी को रोकने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें