आईपीएल 10 में शुक्रवार को दूसरे में गुजरात लॉयंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट की मेजबानी करेंगे। अपने होम ग्राउंड पर गुजरात लायंस पुणे के खिलाफ अपना खाता खोलना चाहेगी। अब तक अपने दोनों मैच गंवा चुकी गुजरात के लिए रविंद्र जडेज की वापसी राहत भरी वापसी खबर है। जडेजा की वापसी टीम को नई मजबूती देगी। बीसीसीआई के डॉक्टर्स ने जडेजा को दो सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी थी।
पुणे ने इस सीजन की शुरूआत जीत के साथ की थी लेकिन उसके बाद अगले दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। पिछले मैच में पेट खराब होने के कारण मैच नहीं खेलने वाले कप्तान स्टीवन स्मिथ और पिता के देहांत के बाद टीम का हिस्सा नहीं बनने वाले मनोज तिवारी इस मैच में टीम में वापसी कर सकते हैं। दोनों टीमों को टूर्नामेंट में जीत की जरूरत है और इसी को देखते हुए यह मैच दोनों के लिए अहम होगा.
संभावित अंतिम एकादश
गुजरात लॉयंस: सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैक्कलम, जेम्स फॉल्कनर, धवल कुलकर्णी, ड्वेन ब्रावो, शिविल कौशिक, रवींद्र जडेजा, इशान किशन,
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, रजत भाटिया, दीपक चहर, इमरान ताहिर, अशोक डिंडा, एडम जांपा